उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

“नैनीताल पुलिस ने डायल 112 के माध्यम से जंगल में खो गए व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू किया”

Spread the love

“नैनीताल पुलिस ने डायल 112 के माध्यम से जंगल में खो गए व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू किया”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

डायल 112 नैनीताल पुलिस बनी मददगार 112 में कॉलर द्वारा स्वयं के जंगल के घने भूल भुलैया व खतरनाक चट्टानों के बीच कहीं खो जाने की सूचना पर भवाली पुलिस व SDRF टीम द्वारा सकुशल किया रेस्क्यू कॉलर ने रेस्क्यू टीम का प्रकट किया आभार

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*

दिनांक 29/03/2024 को 112 से कॉलर रक्षा दास की सूचना प्राप्त हुई कि वह कैंची के पास जंगल में कहीं खो गया है।
उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा के निर्देशन में चौकी कैंची पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के साथ मिलकर कैची के ऊपर जंगल में कॉलर रक्षा दास उम्र- 50 लगभग की खोजबीन की गई , कॉलर से लगातार संपर्क किया गया परंतु कॉलर अपने सही लोकेशन नहीं बता पा रहा था जिस कारण काफी अंधेरा हो जाने के कारण कॉलर का पता नहीं लग पाया। परन्तु सर्च अभियान जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

आज दिनांक 30/03/2024 को प्रातः से चौकी कैंची पुलिस द्वारा SDRF के साथ मिलकर कॉलर की खोजबीन की गई व जंगल से चट्टान के पास से कॉलर को सकुशल रेस्क्यू किया गया। साधु ने बताया कि वह अपने दल के साथ जंगल के पास गर्ग ऋषि गुफा दर्शन हेतु आया था मैं अचानक रास्ता भटक गया और जंगल में ही रह गया जंगल की भूल भुलैया व खतरनाक चट्टानों से बाहर निकलकर रक्षा दास ने रेस्क्यू टीम का आभार प्रकट किया गया

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

 

 

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम
रक्षा दास पुत्र वेववेन लाल निवासी मदारा पोस्ट पथरारपुर सिसवार थाना गिलौला जिला श्रावस्ती