सट्टेबाजी के अवैध व्यापार पर नैनीताल पुलिस का प्रहार, SOG/ रामनगर पुलिस की पैनी नज़र में 03 सट्टा कारोबारी हुए गिरफ्तार, मौके से नगदी व सट्टा सामग्री बरामद
उत्तराखंड क्राइम रामनगर

सट्टेबाजी के अवैध व्यापार पर नैनीताल पुलिस का प्रहार, SOG/ रामनगर पुलिस की पैनी नज़र में 03 सट्टा कारोबारी हुए गिरफ्तार, मौके से नगदी व सट्टा सामग्री बरामद

Spread the love

सट्टेबाजी के अवैध व्यापार पर नैनीताल पुलिस का प्रहार, SOG/ रामनगर पुलिस की पैनी नज़र में 03 सट्टा कारोबारी हुए गिरफ्तार, मौके से नगदी व सट्टा सामग्री बरामद

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में जुआ, सट्टेबाजी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में SOG एवं रामनगर पुलिस द्वारा दिनांक- 28/07/2024 को बम्बाघेर होली ग्राउंड के पास रामनगर में सट्टेबाजी करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

 

 

नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/रामनगर के पर्यवेक्षण व एसओजी प्रभारी  संजीत राठौर के नेतृत्व में SOG व पुलिस टीम द्वारा धरपकड की कार्यवाही में सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाज़ी कर जीत-हार की बाजी लगा रहे 03 व्यक्तियों के कब्जे से सट्टा डायरी, पेन एवं कुल- 10,140 रुपये नगद बरामद करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका रामनगर में Census 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

 

इसके अतिरिक्त मामले में कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध सट्टा करने वाले वसीम खान को भी वांछित किया गया है जो कि सट्टा करने के साथ ही सट्टा कराने के लिए संरक्षण भी देता है।

 

 

गिरफ्तारी-
1- कमल पुत्र केशवदत्त नि0 शान्तिकुंज लखनपुर गली नं0 1 रामनगर बरामदगी- 4070 रुपये
2- पंकज कुमार पुत्र इन्दर लाल नि0 टांडा मल्लू रामनगर बरामदगी- 3250 रुपये

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

3- राहुल टम्टा पुत्र रमेश चन्द्र नि0 बम्बाघेर मोतीमहल रामनगर
बरामदगी- 2820 रुपये

बरामदगी-
कुल- 10,140 रुपये नगद, 03 पेन एवं सट्टा डायरी

गिरफ्तारी टीम-
1- SOG प्रभारी संजीत राठौर
2- हे0का0 ललित श्रीवास्तव SOG
3- का0 चंदन नेगी SOG
4- का0 भूपेंद्र रामनगर
5- का0 संजय सिंह रामनगर

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस