उत्तराखंड क्राइम

मुक्तेश्वर पुलिस ने बिहार से किया हत्या के मामले में फरार पांच हजार के ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी

Spread the love

मुक्तेश्वर पुलिस ने बिहार से किया हत्या के मामले में फरार पांच हजार के ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

हत्या के मामले में फरार पांच हजार के ईनामी आरोपी को मुक्तेश्वर पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार,

दिनांक 17.12.2022 को वादी मुकदमा शोएब आलम पुत्र जाहिर मिया निवासी ग्राम पिपरा थाना दरपा जिला पूर्वी चंपारण बिहार द्वारा संतु बैठा पुत्र जोखू बैठा निवासी उपरोक्त द्वारा वादी के भाई तबरेज आलम निवासी उपरोक्त जो ग्राम कचियाकोट पट्टी तल्ला कांडा मुक्तेश्वर में रजाई बनाने/धुलने के काम से आया था, की हत्या कर भाग जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

 

 

जिसके आधार पर थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर नंबर 02/22 धारा 302/201 IPC बनाम संतु बैठा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त संतु बैठा विगत 02 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर ईनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*

 

 

थानाध्यक्ष कमित जोशी के नेतृत्व में अभियुक्त की धरपकड़ हेतु गठित टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी के जरिए उक्त अभियुक्त को पूर्वी चंपारण बिहार के ढाका क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा नया सम्मान

पुलिस टीम

▪️ कमित जोशी
थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
▪️का0 बृजेश नयाल
▪️का0 दिनेश नगरकोटी