उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध BALENO से हथियार बरामद।

Spread the love

डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध BALENO से हथियार बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

हल्द्वानी। जनपद में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रोडवेज स्टेशन के पास काले शीशे लगी संदिग्ध कार BALENO UK04AM–8838 को रोककर चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा प्रहार: NDPS केस में तस्कर की संपत्ति जब्त

 

 

 

 

डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान चालक आदित्य नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी जज फार्म डहरिया थाना मुखानी शराब के नशे में पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026 का आगाज़ 19 अप्रैल से, तैयारियों में जुटी धामी सरकार

 

 

 

तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर के 05 अवैध कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को सीज कर दिया।

 

 

 

 

 

 

इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नंबर 54/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  “अब घोषणाएं नहीं, काम पूरा होता है”—सीएम धामी ने बदली कार्यसंस्कृति का किया जिक्र

 

 

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।