उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

कोजी कैफे होमस्टे: यौन अपराध में सहयोग देने वाला मैनेजर गिरफ्तार

Spread the love

कोजी कैफे होमस्टे: यौन अपराध में सहयोग देने वाला मैनेजर गिरफ्तार

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर: कोजी कैफे होमस्टे का मैनेजर गिरफ्तार, यौन अपराध में सहयोग का आरोप

 

 

 

रामनगर क्षेत्र से जुड़े चर्चित कोजी कैफे होमस्टे प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होमस्टे के मैनेजर भास्कर जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी द्वारा यौन अपराध से जुड़े प्रकरण में संरक्षण एवं सहयोग प्रदान किया गया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में दर्ज एफआईआर संख्या 116/26 व 115/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट में जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर भास्कर जोशी, निवासी कोसी डोलघर, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर में ICAL 2026 का उद्घाटन: भविष्य-उन्मुख पुस्तकालयों पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा

 

 

 

 

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने यौन अपराध को अंजाम देने वालों को सहयोग और संरक्षण दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम मार्ग पर स्पेशलाइज्ड मैनपावर की तैनाती,

 

 

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रामनगर क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पाद, रोजगार एवं बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की प्राथमिकताएं