क्राइम

दुःखद एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारत के 5 जवान शहीद, देश ने खोए अपने वीर सपूत।

Spread the love

एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारत के 5 जवान शहीद, देश ने खोए अपने वीर सपूत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

जम्मू-कश्मीर, 7 मई 2025 – जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना गोलीबारी में भारतीय सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। इस हमले में भारतीय सेना के 5 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। दुश्मन की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन देश को अपने पांच जांबाजों की शहादत का दुखद समाचार मिला।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस का ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान जारी।

शहीद हुए वीर जवानों की पहचान इस प्रकार है:

वीर बलिदानी गनर दिनेश शर्मा, आर्टिलरी रेजीमेंट – पलवल, हरियाणा

वीर बलिदानी सिपाही सचिन यादव, महार रेजीमेंट – नांदेड़, महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें 👉  एसडीएम प्रमोद कुमार की औचक छापेमारी, कारखाना मालिक को दिए सख्त निर्देश

वीर बलिदानी एयरमैन कमल कंबोज – हिसार, हरियाणा

वीर बलिदानी सिपाही अमित चौधरी – चरखी दादरी, हरियाणा

वीर बलिदानी सूरज यादव, लांस नायक – इटवा, उत्तर प्रदेश

यह हमला ऑपरेशन सिंधूर के तहत पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के किया गया। भारतीय सेना द्वारा इस घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और जवाबी कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *"ऑपरेशन सैनेटाइज” की गिरफ्त में 08 बाबा सहित 70 संदिग्ध, दीपावली पर नहीं चलेगी अराजकता की स्क्रिप्ट* *हल्द्वानी बाजारों में एसएसपी मीणा ने खुद संभाली कमान, पैदल फ्लैग मार्च कर दिए सख्त निर्देश, दिलाया सुरक्षा का एहसास*

शहीदों के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह जिलों में भेजा जा रहा है। देशभर से इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

भारत माता के इन वीर सपूतों को शत-शत नमन। उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा