उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

हल्द्वानी पनचक्की रोड हादसा: SSP मंजूनाथ टीसी का सख़्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर

Spread the love

हल्द्वानी पनचक्की रोड हादसा: SSP मंजूनाथ टीसी का सख़्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*हल्द्वानी क्षेत्र में पनचक्की रोड हादसे पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन — ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर*

 

 

 

*पनचक्की रोड, हल्द्वानी में हुई सड़क दुर्घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी०* ने तत्काल कड़ी कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

प्रकरण की समीक्षा में प्रथम दृष्टया *यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर निरीक्षक यातायात हल्द्वानी श्री महेश चन्द्र* को *ट्रैफिक प्लान के अनुरूप व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराने में विफल* रहने के कारण *तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *"ऑपरेशन प्रहार" में बड़ी कार्यवाही* *कालाबाजारी पर एसएसपी का प्रहार: डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तोड़ी रिफिलिंग गैंग की कमर* *34 सिलेंडर व रीफिलिंग उपकरणों, मापक यंत्रो के साथ 02 भाइयों को किया गिरफ्तार*

*एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट निर्देश* दिए हैं कि *यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं* की जाएगी। मामले के *विभिन्न पहलुओं की गहन जांच हेतु एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टीसी की तेज कार्रवाई, 5 घंटे में दिल्ली तक पहुंची पुलिस

 

 

 

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सख्त कदम लगातार जारी रहेंगे।