उत्तर प्रदेश क्राइम

चार दोस्तों ने महिला से किया दुष्कर्म।

Spread the love

चार दोस्तों ने महिला से किया दुष्कर्म।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिला से गैंगरेप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला मूल रूप से हमीरपुर जिले की रहने वाली है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर गुरुग्राम से लेकर आया था। जिसके बाद उसे होटल में कैद कर दिया गया। आरोपी ने अपने 3-4 दोस्तों को बुला लिया। उसके साथ लगातार सभी ने 15 दिन तक दरिंदगी की।

 

 

उसके सारे गहने और रुपये छीन लिए गए। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत की है। पीड़िता हमीरपुर जिले के थाना मधोआ की निवासी है। 2004 में उसकी शादी हुई थी, वह दो बच्चों की मां है। 2020 में वह किसी युवक के झांसे में आकर उसके साथ आई थी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह गुरुग्राम में रहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

 

वह युवक कुछ नहीं करता था। दो साल उसने मजदूरी कर गुजारा चलाया। वह वापस जाने वाली थी। इसी दौरान मुलाकात अलीगढ़ के चंडौस के रहने वाले  से हुई। उसने बताया कि पत्नी की मौत हो चुकी है। वह उससे शादी कर लेगा। लेकिन यहां के गभाना में दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। वारदात में आरोपी के दोस्त वीरेंद्र, विन्नामी अन्नू आदि भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

उसके साथ 15 दिन दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने डराकर दिल्ली की ट्रेन में बैठा दिया। 13 अक्टूबर को वह वापस पुलिस को शिकायत देने आ रही थी। लेकिन आरोपियों को पता लग गया। वे लोग सोमना स्टेशन पर आए। दोस्तों के साथ फिर आरोपी ने रेप किया। बाद में फिर दिल्ली की ट्रेन में बैठा दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

महिला ने बताया कि वह रास्ते में डाबर स्टेशन पर उतर गई। उसने लोगों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद उसे अलीगढ़ रवाना किया। यहां आकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। थाना गभाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।