उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए अधिशासी अभियंता गिरफ्तार।

Spread the love

हल्द्वानी: लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता  50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 22 मई 2024 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल, अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में और निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात /डायवर्जन प्लान जनपद-नैनीताल।

 

 

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसने पिछले वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका लिया था, जिसकी कुल लागत लगभग 10 लाख रुपये थी। इसका पूर्व भुगतान दो बार में किया गया, लेकिन अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल ने शिकायतकर्ता से इस भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए किया भूमि पूजन।

 

 

अनिल सिंह मनराल ने शिकायत की जांच कराई और तथ्य सही पाए जाने पर निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज, 22 मई 2024 को, लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए 6 सीजन रिजॉर्ट, नया गांव, कालाढुंगी जनपद नैनीताल के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अभियुक्त से पूछताछ जारी है और इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अनुसंधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हम देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु संकल्पबद्ध सीएम धामी।