उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

Spread the love

नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग पर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 का चालान किया है।

👉 क्या है पूरा मामला?
29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भोटियापड़ाव स्थित वैलेजली लॉज क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि पर सीएम धामी का आध्यात्मिक संदेश: शक्ति, समरसता और विकास का आह्वान

👉 जांच में निकली सच्चाई
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को सूचनाकर्ता राहुल चौहान नशे की हालत में मिला। पूछताछ में सामने आया कि उस पर कोई हमला नहीं हुआ था। उसने शराब के नशे में पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कॉल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

👉 तुरंत कार्रवाई
पुलिस ने राजकीय कार्य में बाधा और आपातकालीन सेवा के दुरुपयोग को गंभीर मानते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत मौके पर ही ₹5000 का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

👉 पुलिस की सख्त चेतावनी
नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि डायल 112 केवल आपात स्थिति के लिए है। फर्जी कॉल कर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

📌 संदेश साफ है:
मजाक या नशे में की गई एक कॉल, आपको कानून के शिकंजे में ला सकती है।