उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार* *

Spread the love

*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार*

*

*मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025* को साकार करने के लिए * प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

*संक्षिप्त विवरण/कार्यवाही*

रामनगर के पीरुमदारा में स्थित पीपलसाना गांव में उप प्रधान जसवंत सिंह द्वारा अपने खेत में अफीम की अवैध खेती किए जाने की गोपनीय सूचना स्थानीय माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के किए मामले की तहकीकात की गई तथा जिला प्रशासन के प्राधिकारियों के माध्यम से उसकी भूमि की पैमाईश कराकर अभियुक्त का उक्त भूमि में स्वामित्व होना ज्ञात हुआ और उसके द्वारा अवैध अफीम की खेती करना पाया गया। जिस क्रम में दि0 09.4.25 को *डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी ANTF, श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर* के नेतृत्व मे *ANTF, SOG व थाना पुलिस टीम* द्वारा सक्षम न्यायालय से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सर्च वारंट लेकर उप प्रधान के ठिकानों में दबिश दी गई तथा उप प्रधान द्वारा अफीम की अवैध खेती करने की गतिविधि में संलिप्त होना पाया गया। पुलिस द्वारा अभि0 जसवंत सिंह पुत्र श्री भजन सिंह नि0- पीपलसाना हल्दूआ थाना- रामनगर जिला नैनीताल उम्र- 55 वर्ष को उसके खेत से *अफीम के पौधो* की अवैध खेती करने पर गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *थाना रामनगर* पर *मु0अ0सं0- 102/25 धारा-8/18 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात /डायवर्जन प्लान जनपद-नैनीताल।

*पुलिस टीम*
▪️उ0नि0 मोहन सिंह सौन प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 नैनी0
▪️उ0नि0संजीत राठौड़ प्रभारी एस0ओ0जी0
▪️उ0नि0 जोगा सिंह
▪️उ0नि0 सुरभि राणा
▪️उ0नि0 गौरव जोशी कोतवाली हल्द्वानी
▪️उ0नि0 दिनेश जोशी कोतवाली हल्द्वानी
▪️हे0कानि0 ललित श्रीवास्त एस0ओ0जी0
▪️कानि0 चन्दन नेगी एस0ओ0जी0
▪️का0 संतोष कुमार एस0ओ0जी0
▪️कानि0 राजेन्द्र जोशी ए0एन0टी0एफ0
▪️का0 मनमोहन सिंह ए0एन0टी0एफ0
▪️हे0का0 अनिल चौधरी
▪️हे0का0 सुरजीत सिंह
▪️हे0का0 बृजमोहन बहुगुणा
▪️कानि0 महबूब आलम,
▪️कानि0 210 धर्मेन्द्र सिंह
▪️कानि0 132 सीपी विजेन्द्र गौतम
▪️कानि0 836 संजय सिह,
▪️IRB का0 हरीश मेहरा,
▪️APC IRB गोविन्द कुमार
▪️IRB का0बृजेश कुमार
▪️IRB का0हरि किशन,
▪️IRB का0पुष्पेन्द्र सिंह I
▪️IRB हे0का0 सुरेन्द्र रावत,
▪️IRB का0 बलदेव आर्या
▪️IRB का0 मनोज कुमार
▪️IRB का0 योगेन्द्र सिंह
▪️IRB का0 हेतराज सिंह
▪️IRB का0 विपिन कुमार

यह भी पढ़ें 👉  कमजोर वर्ग की चिंता, चार मूल मंत्रों पर जोर चिंतन शिविर के सत्रों में शिक्षा, आर्थिक,

*