उत्तराखंड क्राइम रामनगर

“कालागढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी के बच्चे की मृत्यु: वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में दुखद घटना”

Spread the love

“कालागढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी के बच्चे की मृत्यु: वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में दुखद घटना

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ टाइगर रिजर्व की अदनाला रेंज में विगत 31 अक्टूबर 2023 को बाघ द्वारा घायल किया गया नर हाथी का बच्चा उपचार हेतु कालागढ़ रेंज के हाथीशाला में लाया गया था। हाथी के बच्चे की आयु 02 माह थी तथा उसका उपचार डॉ० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी की देख-रेख में किया जा रहा था। हाथी के बच्चे के आगे के पैर व कंधे के जोड़ पर गम्भीर चोट थी जिसका इलाज किया जा रहा था। 26.11.2023 की रात्रि में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज प्रातः लगभग 04.00 बजे हाथी के बच्चे की मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

 

विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित नियमानुसार हाथी के बच्चे का शव विच्छेदन करवाया गया। विसरा व आंतरिक अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ओबीसी वर्ग के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

 

 

इस दौरान मौके पर श्री दिगन्ध नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डा० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, डा० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, श्री नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी तथा स्थानीय एन०जी०ओ० के सदस्य श्री विरेन्द्र अग्रवाल, वाइल्ड लाईफ वेलफेयर फाउण्डेशन व श्री नन्दन सिंह अधिकारी, उप वन क्षेत्राधिकारी तथा उपस्थित रहे