उत्तराखंड क्राइम

“कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़: यन आरक्षी प्रशिक्षण-2023 का दीक्षान्त समारोह”

Spread the love

“कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़: यन आरक्षी प्रशिक्षण-2023 का दीक्षान्त समारोह”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

आज दिनांक: 28.03.2024 को कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़ में यन आरक्षी प्रशिक्षण-2023 (द्वितीय सत्र) का दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० धीरज पाण्डेय, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर के द्वारा प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण केन्द्र के खेल मैदान में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर गॉर्ड ऑफ ऑनर लिया गया। इसके उपरान्त सभी प्रशिक्षुओं द्वारा कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली गयी। प्रातः 11:00 बजे से प्रशिक्षण केन्द्र के ऑडिटोरियम हाल में डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ के संचालन में दीक्षान्त समारोह राष्ट्रीय गान के साथ आरम्भ किया गया। प्रातः 11:10 बजे उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ द्वारा पुष्प गुच्छ से मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया गया। तदोपरान्त श्री इन्द्र सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़ द्वारा उप प्रभागीय वनाधिकारी महोदया, कालागढ़ का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। वन क्षेत्राधिकारी, कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़ के द्वारा वन आरक्षी प्रशिक्षण कोर्स का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। श्री मोहित उपाध्याय, श्री मनोज सिंह, श्री उमेश सिंह भण्डारी, श्री अरूण जोशी, प्रशिक्षु वन आरक्षियों द्वारा वनाग्नि, पौधशाला, पर्यावरण व मानव वन्यजीव संघर्ष पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। वन आरक्षी प्रशिक्षण-2023 (द्वितीय सत्र) में निम्न प्रशिक्षु वन आरक्षियों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं विभिन्न विषयों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी को डॉ० धीरज पाण्डेय, मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मैडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।  मोहित उपाध्याय, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, गोपेश्यवर, प्रथम स्थान,

यह भी पढ़ें 👉  पंगोट में बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू: जिला पर्यटन अधिकारी और ग्राम प्रधान ने किया उद्घाटन

 मनोज भट्ट, नन्दादेवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ, द्वितीय स्थान

 देवेन्द्र सिंह, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी, तृतीय स्थान श्री प्रदीप पंवार, उत्तरकाशी वन प्रभाग, वन वर्धन ट्राफी

 देवेन्द्र सिंह, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी, वन अभियांत्रिकी ट्राफी

 मोहित उपाध्याय, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, गोपेश्वर, सामुदायिकी वानिकी ट्राफी श्री

यह भी पढ़ें 👉  "हरदी में खूनी भेड़िये का हमला: 2 वर्षीय बच्ची की हत्या, 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल"

विकास सिंह, गोविन्द वन्यजीव विहार, पुरौला, वन उपयोग ट्राफी

 मनोज भट्ट, नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान, जोशीमठ, सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी ट्राफी

श्री शिवम डंगवाल, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी, क्रियात्मक कार्य / खेलकूद प्रथम ट्राफी श्री मुज्जम्मील, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर, क्रियात्मक कार्य / खेलकूद द्वितीय ट्राफी

वन आरक्षी प्रशिक्षण में 26 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सुसम्मान व 06 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० धीरज पाण्डेय द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि, पौधशाला, अभियांत्रिकी विषयों के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा प्रशिक्षण के उपरान्त अपने-अपने क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने एवं वनाग्नि रोकथाम के विषय में चर्चा की गयी तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ सहभागिता बनाकर कार्य करने पर बल दिया गया। वन आरक्षी के चुनौती पूर्ण कार्यों व कर्त्तव्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। दीक्षान्त समारोह के अन्त में डॉ० शालिनी जोशी, उपप्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ द्वारा दीक्षान्त समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व प्रशिक्षु वन आरक्षियों का धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा समारोह की समाप्ति की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

 

 

कार्यक्रम में श्री एन०के० रूबाली, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़ रेंज,  विकास रावत, वन क्षेत्राधिकारी सोनानदी रेंज, श्री नन्दन सिंह अधिकारी, उपराजिक, श्री हरीश चन्द्र सुन्दरियाल, वन दरोगा, श्री महेश चन्द्र जोशी, वन दरोगा,  ज्ञानचन्द, वन दरोगा,  सुनील कुमार, वन आरक्षी,  एम०पी० बिल्जवाण, से०नि० वन क्षेत्राधिकारी, एस०एस० गुसाई, से०नि० उप वन क्षेत्राधिकारी,  बी०एस० बिष्ट, से०नि० उप राजिक,  पी०एल० साह, से०नि०व०८०,  के०एस० रावत, पी०टी०आई०,  अथहर महमूद सिद्दिकी,  जगमोहन सिंह नेगी, भू०पू० पी०टी०आई० के अतिरिक्त स्थानीय विद्यालयों के छात्र/छात्रा एवं गुरूजनों, कालागढ, सोनानदी व कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़ के कर्मचारियों एवं स्थानीय पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीक्षान्त समारोह में भाग लिया गया।