उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

#बेपरवाह स्पीड का कहर: बैलपड़ाव में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौके पर मौत!

Spread the love

#बेपरवाह स्पीड का कहर: बैलपड़ाव में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौके पर मौत!

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

#रामनगर के बैलपड़ाव में सड़क उस वक्त खौफनाक मंजर में बदल गई, जब एक बेलगाम कार काल बनकर दौड़ी और पैदल जा रही दो महिलाओं को बेरहमी से रौंद दिया। चंद सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया—चीखें, सन्नाटा और बिछड़ती सांसें।

यह भी पढ़ें 👉  कड़े पहरे में चल रही स्नातक स्तरीय परीक्षा–SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० स्वयं ले रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा*_

 

 

 

 

हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद चालक इंसानियत को पीछे छोड़, कार वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
मृतकों की पहचान कमला देवी (55 वर्ष), पत्नी शिवराज सिंह और पुष्पा देवी (55 वर्ष), पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकली थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें वापस लौटने का मौका ही नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली–ऋषिकेश सफर होगा और तेज, नमो भारत कॉरिडोर विस्तार की तैयारी

 

 

 

घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  "आस्था के सैलाब के बीच मानवता की मिसाल बनी नैनीताल पुलिस" "कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित दिखी नैनीताल पुलिस"