क्राइम

भारी बारिश में नदी में डूबी गाड़ी, दो डॉक्टरों की मौत, तीन घायल

Spread the love

भारी बारिश में नदी में डूबी गाड़ी, दो डॉक्टरों की मौत, तीन घायल

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

केरल में एक गाड़ी के नदी में डूबने की वजह से दो डॉक्टरों की मौत हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. घटना के वक्त भारी बारिश हो रही थी. ये पांचो लोग केरल के कोडुंगल्लूर इलाके में लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो ग या.उन्होंने रास्ता ढूंढने के लिए कथित तौर पर गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया. बताया जाता है कि ये लोग पेरियार नदी को पानी से भरी सड़क समझकर आगे बढ़े तो गाड़ी डूबने लगी

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

मृतकों की पहचान 29 साल के अद्वैत और अजमल के तौर पर हुई है. वो दोनों जिले के एक निजी अस्पताल में काम करते थे. इंडिया टुडे से जुड़ी शिबिमोल केजी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना एर्नाकुलम जिले में गोथुरुथ इलाके की है. हादसा 30 सितंबर को रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ. उस दिन मृतक अद्वैत का जन्मदिन था. सभी लोग बर्थडे पार्टी मनाकर कोडुंगल्लूर की ओर लौट रहे थे. कथित तौर पर गूगल मैप्स को फॉलो करते हुए गाड़ी पेरियार नदी में जा गिरी. अद्वैत और अजमल गाड़ी से नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई. उनके साथ कार में मौजूद तीन अन्य लोग किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल आए.

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी. तीन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने शवों को निकालने के लिए स्कूबा डाइविंग टीम को मौके पर भेजा. नवभरात टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में से एक डॉक्टर गजिक थाबसीर ने बताया कि वो गाड़ी नहीं चला रहे थे इसलिए पुष्टि नहीं कर सकते कि हादसा एप्लिकेशन के चलते हुआ या किसी और वजह से.

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया