उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

“भ्रामक प्रचार और धमकी देने वाला ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार

Spread the love

भ्रामक प्रचार और धमकी देने वाला ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और जान से मारने धमकी देने वाला ब्लॉगर बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे, लोगों से करता था अवैध वसूली और देता था जान से मारने की धमकी, और छेड़छाड़ में दर्ज हुआ अभियोग*

दिनांक *27.07.25* को *थाना रामनगर* पर एक के बाद एक तीन अलग-अलग शिकायतकर्ताओं द्वारा *बिरजू मयाल* के खिलाफ गंभीर आरोपों की तहरीर दी गई, जिनमें गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, पैसों की जबरन मांग और महिलाओं से अभद्रता के मामले शामिल हैं।
*वादी राकेश नैनवाल*, निवासी ग्राम ढिकुली द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बिरजू मयाल ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर *FIR संख्या 279/25 धारा 351(3)/352 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 2.*वादी दिनेश मेहरा*, निवासी शिवलालपुर रामनगर ने तहरीर दी कि बिरजू मयाल ने ₹10,000 की मांग की, पैसे न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर *FIR संख्या 280/25 धारा 308(2)/351(3) BNS* दर्ज की गई। 3. *वादिनी नीमा देवी*, निवासी भरतपुरी रामनगर ने शिकायत दी कि दिनांक 13.07.25 को जब बिरजू मयाल और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ और उन्होंने बीच-बचाव किया, तो बिरजू मयाल ने उन्हें गाली गलौच, धमकी दी और छेड़छाड़ की। इस पर *FIR संख्या 281/25 धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS* दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज में कारगिल वीरों को याद कर हुआ देशभक्ति का सैलाब।

इसके अतिरिक्त, *बिरजू मयाल लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग* कर किसी पर भी *बिना तथ्यों के झूठे आरोप लगाकर लोगों से पैसे वसूलने व जान से मारने और डराने-धमकाने* की गतिविधियों में संलिप्त था।
जांच पर पुलिस टीम द्वारा *27.07.25 को रामपुर रोड हाइवे, मंडी गेट के पास से बिरजू मयाल पुत्र उमेद मयाल निवासी नाथूझाला कोटाबाग को गिरफ्तार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव सुरक्षा के बीच नशे के सौदागर सलाखों के पीछे, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सफल

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—*
बिरजू मयाल के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं:

1. FIR No. 135/25 – धारा 115/352/ 351(2) BNS – कोतवाली रामनगर
2. FIR No. 279/25 – धारा 351(3)/352 BNS – कोतवाली रामनगर
3. FIR No. 280/25 – धारा 308(2)/351(3) BNS – कोतवाली रामनगर
4. FIR No. 281/25 – धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS – कोतवाली रामनगर
5. FIR No. 64/21 – धारा 323/504/506 IPC व SC/ST Act – थाना कालाढूंगी
6. FIR No. 109/22 – धारा 323/353/427/447/504/506 IPC – थाना कालाढूंगी

यह भी पढ़ें 👉  मतदान सामग्री के साथ रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान।

*पुलिस टीम*
उ0नि0 गगन दीप
उ0नि0 तारा सिंह राणा
उ0 नि0 राजकुमारी
का0 अमित राणा
का0 शेखर

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*