उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा।

Spread the love

दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

हल्द्वानी।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को हल्द्वानी के गल्ला मंडी क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड तथा मुखानी क्षेत्र में गुलदार के हमले की हृदयविदारक घटनाओं के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. मोर्चरी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

 

 

 

 

एसएसपी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हर संभव पुलिस सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

 

 

साथ ही, गुलदार हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने की बात भी कही गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद सप्ताहांत के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है।

 

 

 

एसएसपी की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवारों को न्याय और सहयोग का भरोसा मिला।