उत्तराखंड क्राइम

भूस्खलन में दबे दो युवक, एक की मौत, प्रशासन ने दिखाया संवेदनशीलता

Spread the love

भूस्खलन में दबे दो युवक, एक की मौत, प्रशासन ने दिखाया संवेदनशीलता

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

लोहाघाट ब्लॉक के पंचेश्वर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिविल के पंथयूड़ा में मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन में दो युवक मलबे की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी के आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनी होली, सपरिवार किया होल्यारों का स्वागत

सुबह लगभग 11:30 बजे हुई इस घटना में लक्ष्मण चन्द (18 वर्ष), पुत्र प्रकाश चन्द तथा हरीश चन्द (27 वर्ष), पुत्र नारायण चन्द, निवासी रावतगढ़ (पिथौरागढ़) मलबे में दब गए। SDRF की तत्परता और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने राहत कार्यों की अगुवाई की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल ने प्राथमिक जांच की, जिसमें लक्ष्मण चन्द को मृत घोषित किया गया, जबकि हरीश सुरक्षित था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

प्रशासन ने आपात स्थिति को देखते हुए किमतौली में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी, जिससे घायल को आवश्यकता पड़ने पर AIIMS ऋषिकेश भेजा जा सके। मृतक के परिजनों को ₹4 लाख की तात्कालिक आर्थिक सहायता दी गई और पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में बड़ा अग्निकांड टला, संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन बना मिसाल

इस दौरान एसडीएम नीतू डांगर, सीओ शिवराज सिंह राणा, तहसीलदार जगदीश नेगी, खंड विकास अधिकारी कवीन्द्र सिंह रावत और अधिशासी अभियंता हितेश काण्डपाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।