रामनगर वन क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई

रामनगर वन क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में तथा उप प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर और वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल एवं रामनगर रेंज की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में श्रीराम बारात शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

 

संयुक्त गश्त के दौरान रामनगर रेंज अंतर्गत जुडका प्लॉट नंबर 6 व 7 के मध्य आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी (रजिस्ट्रेशन संख्या UK18CA-6493) और एक डंपर (रजिस्ट्रेशन संख्या UK18CA-9096) पकड़ा गया। साथ ही, वन विभाग की गाड़ियों की रेकी कर रही एक स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन संख्या UP21Z-9203) भी जब्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को जापान-जर्मनी में मिलेगा रोजगार का अवसर, 6 से 8 माह का प्रशिक्षण होगा निःशुल्क

 

 

तीनों वाहनों को वन अभिरक्षा में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए कार्यशाला वर्कशॉप परिसर, रामनगर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में जाम से निजात के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान, अजय टम्टा ने दिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग विकसित करने के निर्देश

वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। वन सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहा है ताकि वन्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

karki
inder