क्राइम हिमाचल प्रदेश

एक विद्यार्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Spread the love

एक विद्यार्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के एक विद्यार्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विद्यार्थी अपने संस्थान के हॉस्टल में मृत पाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।फिलहाल मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

 

परिजनों के आने का भी इंतजार किया जा रहा है। संस्थान में आजकल वार्षिक समारोह हिलफेयर भी चल रहा है। शुक्रवार रात यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और संस्थान में देर रात तक यह कार्यक्रम चलता है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

बता दें कि करीब पांच वर्ष पूर्व भी यहां एक विद्यार्थी की मौत हुई थी। तब मृतक के परिजनों ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर है। मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में