उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश — महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की जगह केवल सलाखो के पीछे* *सरेराह महिला को छेड़ने वाले 03 आरोपियों को मात्र 2 घंटे में लालकुआ पुलिस ने दिखाई जेल की राह*

Spread the love

 

*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश — महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की जगह केवल सलाखो के पीछे*

*सरेराह महिला को छेड़ने वाले 03 आरोपियों को मात्र 2 घंटे में लालकुआ पुलिस ने दिखाई जेल की राह*

 

महिला सुरक्षा से समझौता नहीं — एसएसपी मंजूनाथ टी.सी., महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआं।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। लालकुआं क्षेत्र में महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने घटना के मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मीट प्रकरण में रामनगर पुलिस की सख्ती, पाँच अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश।

 

 

 

 

घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है जब एक महिला अपनी भांजी के साथ बाजार से लौट रही थी। हनुमान मंदिर के पास किच्छा की ओर से आई स्कॉर्पियो (UK06AD-0011) में सवार युवकों ने गाड़ी रोककर महिला से छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर थाना लालकुआं में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। आदेश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मात्र दो घंटे में तीनों आरोपियों — चन्दन आर्या, अनिल आर्या और विनोद आर्या (सभी निवासी बिन्दुखत्ता) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली विस्फोट पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया — उत्तराखंड में बढ़ाई गई सतर्कता

 

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।
टीम की तत्परता पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने ₹500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

 

नैनीताल पुलिस का संदेश:
“महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है — महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”