उधम सिंह नगर क्राइम दिनेशपुर

संदिग्ध हालत में नाले पर पड़ा मिला युवक का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। निकटवर्ती खटोला गांव में नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गांव के ही एक मजदूर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का लती था। अत्यधिक शराब पीने से मौत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

 

 

मंगलवार सुबह निकटवर्ती गांव खटोला नं. 2, में खेत के बीच से गुजरने वाले नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान इसी गांव के संजय सिंह उर्फ चिल्का पुत्र तुलसी सिंह के रूप में कई। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदि था। संभवता मौत का कारण भी अत्यधिक शराब पीने से माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण निकल पायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे