रेलवे लाईन नम्बर-3 का चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास गौला नदी के द्वारा भूकटाव का आयुक्त दीपक रावत ने  किया स्थलीय निरीक्षण।

रेलवे लाईन नम्बर-3 का चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास गौला नदी के द्वारा भूकटाव का आयुक्त दीपक रावत ने  किया स्थलीय निरीक्षण।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हल्द्वानी व काठगोदाम को जोडने वाली रेलवे लाईन नम्बर-3 का चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास गौला नदी के द्वारा भूकटाव का आयुक्त दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को सीनियर कॉडिनेटर रेलवे अरूण कुमार ने बताया कि रेलवे लाईन नम्बर-3 का अस्थाई समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा भविष्य के स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त बजट है प्रस्ताव बना दिये हैं शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त  रावत ने मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल को निर्देश दिये कि गौला नदी के चौनलाइज़ का कार्य आवश्यकता अनुसार मैन्युअली व मशीनों को लगाकर लिया जाए जिससे गौला नदी के जलस्तर को बीच में करना होगा क्योंकि गौला नदी के दूसरी ओर अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम है उसको भी नुकसान ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

 

 

 

उन्होंने कहा पुल के 500 मीटर उत्तरी छोर एवं 500 मीटर दक्षिणी छोर में खनन की अनुमति ना होने के कारण काफी मेटेरियल आ जाने से भूकटाव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने राजस्व, लोनिवि एवं रेलवे को चौनलाइज कार्य हेतु स्टीमेट बनाने के निर्देश मौके पर दिये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आरबी सिंह, अब्दुल मतीन सिद्विकी के साथ ही लोनिवि के अधिकारी उपस्थित थे।

karki
inder