मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के सहयोगियों के साथ श्री अयोध्या धाम रवाना हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के सहयोगियों के साथ श्री अयोध्या धाम रवाना हुए।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों  सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे  अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

..

मा.मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो

(सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)

सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून

उत्तराखण्ड, देहरादून। 

karki
inder