सियासत उत्तराखंड देहरादून

मुख्यमंत्री धामी पहुँचे लंदन, एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों एवं उत्तराखण्ड के प्रवासियों के द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत।

Spread the love

*मुख्यमंत्री धामी पहुँचे लंदन, एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों एवं उत्तराखण्ड के प्रवासियों के द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री धामी का हुआ लंदन में भव्य स्वागत*

 

लंदन। चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे लेक लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री धामी के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुँचे । लंदन पहुँचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन तथा उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  5 साल का विजन तैयार करे पर्यटन विभाग, नए पर्यटन स्थलों और ग्लैंपिंग पर दें जोर: मुख्य सचिव

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह डेलिगेशन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा और आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता देगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत