झांसी उत्तर प्रदेश क्राइम

गृह कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

Spread the love

गृह कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

झांसी। पत्नी से झगड़े के बाद प्रेमनगर के आंबेडकर कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को भी झगड़ा हुआ। पत्नी गुस्से में तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी बीच पति ने घर में फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन ट्रेडिंग की आड़ में 90 लाख की ठगी, गिरोह का सरगना हरियाणा से गिरफ्तार।

 

आंबेडकर नगर निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र हरदेव प्राइवेट काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस पर पत्नी सुमन से उसका अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार सुबह विनोद ने शराब पी ली और वह काम पर भी नहीं गया। इस पर पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अपने बच्चों को दुर्घटना के मुंह में न धकेलें" — एसएसपी नैनीताल ने नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा कसा

 

 

नाराज होकर सुमन तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। शाम को जब वह लौटकर आई तो विनोद तौलिये से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सुमन चीख उठी। आस-पड़ोस के लोग भी आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में लगी भयावह आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

 

 

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक छानबीन में घरेलू कलह की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी सुमन समेत तीन बच्चे हैं। इनमें बेटा उदित (14), बेटी नैंसी (12) एवं प्रिंसी (8) हैं।