चंपावत उत्तराखंड जरा हटके

तीन दिवसीय प्रसिद्ध शिव आदित्य मंदिर में सूर्य षष्ठी (साठी) महोत्सव का शुभारंभ/उटघाटन जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा किया गया।

Spread the love

तीन दिवसीय प्रसिद्ध शिव आदित्य मंदिर में सूर्य षष्ठी (साठी) महोत्सव का शुभारंभ/उटघाटन जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*पाटी ब्लॉक के रमक में तीन दिवसीय प्रसिद्ध शिव आदित्य मंदिर में सूर्य षष्ठी (साठी) महोत्सव का शुभारंभ/उटघाटन जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा किया गया।* इससे पूर्व सूर्य आदित्य महाराज साठी मंदिर में *जिलाधिकारी द्वारा पूजार्चना की गयी तथा जिले की सुख,समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की गई।* इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा पारंपरिक कुमाऊनी परिधान में झांकी निकाली गई। तथा अल्मोड़ा के छोलिया समूह द्वारा मनमोहक छोलिया नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व शिव आदित्य मंदिर समिति रमक द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत एवम अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में SDRF ने कांवड़ मेले के दौरान 06 कांवड़ियों को गंगा नदी में डूबने से बचाया।

 

इस हेतु पर्यटन के साथ ही यहां पर स्थानीय उत्पादों की मात्रा को बढ़ाये जाने एवं उत्पादों का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जाएगा। स्थानीय किसानों व कास्तकारो को बेहतर व तकनीकि प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों जिनके प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं उनकी सूची स्थानीय जनप्रतिनिधि उपलब्ध कराए ताकि शीघ्र ही उनके लिए यहाँ शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि गांव से पलायन रोकना है तो सड़क मार्गों की सुविधा गांव गांव तक देनी होगी। इस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा डोला यात्रा में भी शिरकत की गई। *साठी महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर स्थानीय लोगों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी*। मेला स्थल में चिकित्सा विभाग, उद्यान एवं कृषि, पशुपालन, आधार कैंप, ग्रामीण विकास विभाग की महिला समूह, राजस्व, आयुर्वेद, समाज कल्याण, बाल विकास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम समेत अन्य विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी देने के साथ साथ लाभान्वित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के देवभूमि महिला समूह धरोंज के स्टॉल से उनके द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादन भी क्रय किए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय बुजुर्ग महिला नरुली देवी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास द्वारा मा0 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण व गोद भराई कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्थान स्थानीय उत्पादों, कृषि व सांस्कृति के साथ- साथ पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इसे और बढ़ाने का प्रयास व इसमे कार्य किया जाएगा जिससे स्थनीय लोगो की आर्थिकी को भी लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘ मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ किया।

 

 

इस अवसर पर माननीय क्षेत्र प्रमुख पाटी सुमनलता, तहसीलदार विजय गोस्वामी, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलांबर अटवाल, पूर्व प्रधान बसंत अटवाल, पूर्व सदस्य जिला पंचायत भोला सिंह, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष माया भट्ट, साठी महोत्सव समिति अध्यक्ष मंगल जोशी, मोहन जोशी, पानदेव जोशी, त्रिलोमणी भट्ट सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी, संस्कृतिक लोक कलाकार, स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन तारा दत्त जोशी द्वारा किया गया।