चंपावत उत्तराखंड क्राइम

टनकपुर में नदी पार करते समय बह गई महिला का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

Spread the love

टनकपुर में नदी पार करते समय बह गई महिला का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

कल रात्रि बनबसा क्षेत्र में एक महिला नदी पार करते समय अनियंत्रित होने से फिसलकर बह गई। SDM, टनकपुर द्वारा इस घटना के सम्बंध में SDRF टीम को सूचना दी गईं, जिस पर SI मनीष भाकुनी के साथ SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कहा 27000 हजार युवाओं को  मिली है नौकरी

 

 

देर रात्रि तक SDRF टीम द्वारा मौके पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु अंधेरा अधिक होने व जलबहाव तेज होने के कारण महिला का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  अब तक 3.47 लाख से अधिक शिविर, 2.77 लाख से अधिक जनसुनवाई, 1.89 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण

 

 

आज दिनाँक 06 जुलाई 2024 को SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त महिला का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक फैसला, यूसीसी से बढ़ा जनविश्वास

 

 

मृतका का विवरण:- शांति देवी, उम्र 52 वर्ष, निवासी:- गांव- थेलागौथ, बनबसा, टनकपुर, चम्पावत।