*हाथ में डंडे लेकर कानून को चुनौती दी, SSP मंजुनाथ ने कानून का डंडा चला दिया* *काठगोदाम रोड पर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज* *अराजकता की तो खैर नहीं! — SSP मंजुनाथ टीसी*

*

*हाथ में डंडे लेकर कानून को चुनौती दी, SSP मंजुनाथ ने कानून का डंडा चला दिया*

*काठगोदाम रोड पर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज*

*अराजकता की तो खैर नहीं! — SSP मंजुनाथ टीसी*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

🚨वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल डॉ 0 मंजुनाथ टीसी का तत्काल एक्शन*

*

 

 

 

काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित, 08 बालिग व 07 नाबालिग, वाहन सीज*

*गुंडागर्दी और अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं!” SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का दो टूक संदेश*

 

जन्माष्टमी पर्व की रात्रि हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर रात्रि के समय कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर *डंडे लहराते हुए आमजन में भय एवं अराजकता का माहौल उत्पन्न करने* संबंधी वायरल वीडियो का SSP नैनीताल *डॉ. मंजुनाथ टीसी* द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

 

*ASP/CO हल्द्वानी श्री अमित सैनी* को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों एवं वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उक्त आदेश के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी काठगोदाम श्री दिलीप कुमार* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया गया तथा युवकों की पहचान एवं तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा कुल 15 युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया, जिनमें 08 बालिग एवं 07 नाबालिग शामिल हैं।

*चिन्हित 08 बालिग युवको के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा किया गया एवं वाहन चीज किए गए।*

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

1. दीप गोगोई पुत्र कृष्णा गोसाई उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम।
2. पारस सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम।
3. करन कुमार पुत्र जगदीश लाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम।
4. हरि किशोर पुत्र विजय चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी कॉल टैक्स, काठगोदाम।
5. कृष्णा सिंह पुत्र तिलक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बद्रीपुरा।
6. नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम।
7. मुकेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम।
8. कमलेश सम्मल पुत्र मोहन सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैड़ाखान, हाल निवासी काठगोदाम।

*07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर कार्यवाही*

यह भी पढ़ें 👉  बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें - आयुक्त दीपक रावत ने मुख्य अभियंता, UPCL को दिए निर्देश*

नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर *काउंसलिंग* की जा रही है। साथ ही परिजनों के विरुद्ध *पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।*

सभी युवकों एवं उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने हेतु *सख्त हिदायत* दी गई है। वायरल वीडियो में प्रयुक्त *वाहनों को सीज* किया गया है।

 

 

 

 

🔴 *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का कड़ा संदेश*

जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

karki
inder