गंगा स्नान कर लौट रहे भाई बहन को ट्रक ने मारी टक्कर हादसे में युवक की हुई मौत जबकि युवती गंभीर रूप से घायल।

गंगा स्नान कर लौट रहे भाई बहन को ट्रक ने मारी टक्कर हादसे में युवक की हुई मौत जबकि युवती गंभीर रूप से घायल।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कोतवाली के गांव जिरौली धूम सिंह के निकट गंगा स्नान कर लौट रहे भाई बहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं युवती को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया गया थाना मडराक क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर निवासी नीरज 22 वर्ष पुत्र रामवीर सिंह मंगलवार को अपनी बहन सरिता के साथ बाइक पर गंगा स्नान करने गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

दूसरी बाइक पर उनके बहनाेई राहुल अपनी पत्नी संगीता व बेटा माहिर के साथ थे। सभी लोग गंगा स्नान करने बाद अपने गांव लौट रहे थे। तभी जिरौली धूमसिंह के निकट नीरज की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी।

इससे दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आनन फानन सीएचसी लाया गया। जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सरिता को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नीरज की शादी तय हो चुकी थी। 24 नवंबर को उसकी बरात जान थी। वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था।

karki
inder