बिहार क्राइम

बारिश के चलते मकान का गिरा,छज्जा  दो महिलाओं की  हूई मौत, जबकि तीन घायल।

Spread the love

बारिश के चलते मकान का गिरा,छज्जा  दो महिलाओं की  हूई मौत, जबकि तीन घायल।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

बिहार के नालंदा में शुक्रवार की शाम एक दुखद घटना घट गई। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। इस बीच एक मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने एक अभियुक्त को 13480, रू बरामद कर सट्टे की खाई बड़ी करते हुए किया गिरफ्तार।

 

मामला मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव का है। घटना बालेश्वर पासवान के घर में हुई है। मृतकों में बालेश्वर पासवान की पत्नी श्याम सुंदरी देवी (63) और पड़ोसी राजन पासवान की पत्नी रंजू देवी (26) है। जबकि घायलों में श्याम सुंदरी देवी की बहू आशा देवी, पौत्र अंकुश कुमार और पौत्री निकिता कुमारी शामिल हैं।दरअसल, पड़ोस की महिला रंजू देवी के साथ श्याम सुंदरी देवी बारिश के बीच बच्चों को लेकर घर के दरवाजे पर ही बैठी हुई थी। तभी अचानक से छज्जा का मलबा उन लोगों के ऊपर भरभरा कर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  “एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस – महिला सुरक्षा व यातायात अनुशासन पर फोकस”

 

तेज आवाज सुन आसपास के लोग जुटे। इसके बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने रंजू देवी और श्याम सुंदरी देवी को मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद परिजनों की चीत्कार अस्पताल परिसर में गूंजने लगी। परिवार वालों ने बताया कि मकान एक मंजिला है और दो साल पहले ही बना था।

यह भी पढ़ें 👉  "पुलिस से बदतमीजी और सड़क पर रौब – SSP मीणा के आदेश पर 3 लग्जरी गाड़ियाँ सीज़"

 

मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, तीन अन्य का इलाज भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में चल रहा है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।