भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही– बेल पाकर 03 वर्षों से फरार वारंटी बिहार से गिरफ्तार*

*भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही– बेल पाकर 03 वर्षों से फरार वारंटी बिहार से गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालयों से जारी आदेशों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में *श्री जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* के मार्गदर्शन एवं *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण में, *श्री संजीत राठौड़, थानाध्यक्ष थाना भीमताल* के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा एक *बड़ी सफलता हासिल की गई।*

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पुलिस टीम ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 76/2022 से संबंधित *वारण्टी अभियुक्त अरविन्द साह पुत्र शिवनाथ साह* निवासी ग्राम भरपटिया, थाना मनुवा फुलचोक, जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार)
को दिनांक 30.09.2025 को *बिहार से गिरफ्तार* किया। अभियुक्त पिछले *03 वर्षों से फरार चल रहा था* तथा माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तारी टीम*

1. थानाध्यक्ष श्री संजीत राठौड़
2. उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
3. कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा

karki
inder