नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा

नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 68 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार अवैध शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र सिंह विष्ट (42 वर्ष), निवासी राजपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 76/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मो. यासीन, कांस्टेबल सुच्चा सिंह एवं कांस्टेबल शिवम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस
karki
inder