भीमताल उत्तराखंड क्राइम

दुखद : बाघ ने बनाया बालिका को निवाला, 10 दिन में तीन महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोशित।

Spread the love

दुखद : बाघ ने बनाया बालिका को निवाला, 10 दिन में तीन महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोशित।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भीमताल :- नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के गांव में बाघ ने एक और बालिका को निवाला बना दिया है। ब्लॉक में 10 दिन में बाघ के हमले से तीन लोगों की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। ब्लॉक प्रमुख डाॅ हरीश सिंह बिष्ट ने सरकार से इस मामले में हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बना मौत का गलियारा: संजय पांडे ने उठाई स्वास्थ्य आपदा की आवाज

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में चारा काट रही किशोरी को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। किशोरी का शव दो किमी दूर से बरामद कर लिया गया है। किशोरी की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। तांडा निवासी आनंदमनि भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे निकिता शर्मा (18) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में चारा काट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में उजड़ गया हँसता खेलता परिवार, गांव में पसरा मातम।

 

 

उन्होंने बताया कि अचानक घात लगाए बाघ ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया। परिजनों के हल्ला मचाने के बाद बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के लिए रोष है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल को रवाना हो गये है।

यह भी पढ़ें 👉  "राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए रामनगर के दिगंबर सिंह मनराल, क्षेत्र में खुशी की लहर"