कांवड़ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी फायर सर्विस, होटल-रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था जांची

Spread the love

कांवड़ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी फायर सर्विस, होटल-रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था जांची

 

 

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र पौड़ी पुलिस की फायर सर्विस टीम ने जनपद में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें- सीएम

 

 

 

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता जांची गई, सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही श्रीनगर के मधुर नर्सिंग होम, क्वालिटी फूड रेस्टोरेंट तथा थलीसैंण क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का भी फायर ऑडिट कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले-प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा

 

.

 

पुलिस का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए सभी प्रतिष्ठानों को तैयार रखना है।
#PauriPolice #FireSafety #KanwarYatra #UttarakhandPolice #FireAudit #NilkanthMahadev #PublicSafety #UttarakhandNews #BreakingNews

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।