बांदा उत्तर प्रदेश क्राइम

नदी में डूबे पांच किशोर ग्रामीणों की मदद से चार को बचाया एक अभी भी लापता।

Spread the love

नदी में डूबे पांच किशोर ग्रामीणों की मदद से चार को बचाया एक अभी भी लापता।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में पांच बच्चे नदी में डूब गए। गुरगवां गांव के पास केन नदी में पांच बच्चे नहा रहे थे। कुछ देर में सभी बच्चे अचानक डूबने लगे। मौके पर चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। इस दौरान चार बच्चे निकाल लिए गए, लेकिन एक बालक का पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

जानकारी के अनुसार, गांव के पास ही रहने वाले विवेक उर्फ कन्नू पुत्र राम शरण अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय, लक्ष्मी के साथ केन नदी में नहाने गई थीं। अचानक बहाव तेज होने पर बच्चे संभल नहीं पाए। बच्चे बचने के लिए किनारे आने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह खुद को डूबने से बचा नहीं सके।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

 

उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए और फिर उनको बचाने का प्रयास किया। चार बच्चों को तो नदी से निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चा अभी ढूंढा नहीं जा सका है। वहीं, जो बच्चे रेस्क्यू कर निकाल लिए गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल बांदा भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*