खेल रामनगर

फिट इंडिया मूवमेंट की जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक एनसीसी शिक्षा शिक्षक रमेश सिंह बिष्ट द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों को स्वस्थ रहने और समाज में फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में जानकारी साझा की गई इस अवसर पर विद्यालय के 35 छात्रों के साथ शिक्षक रमेश बिष्ट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डिग्री से गर्जिया मंदिर तक पैदल ट्रैकिंग द्वारा स्वस्थ रहने के महत्व वह उद्देश्य को बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया साथ ही साथ पैदल चलते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में स्वच्छता व चिप्स के रैपर डिस्पोजल पॉलिथीन आदि को संग्रह करते हुए स्पष्ट उद्देश्य संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की आवाज़ बन रहा 'रोशनी दर्पण न्यूज़', संपादक रोशनी पांडे ने जताया आभार

 

 

 

इस ट्रैकिंग मैं बच्चों ने खूब आनंद वह मस्ती की तथा स्वस्थ रहने के लिए पैदल ट्रेकिंग के महत्व को जाना लगभग 11 किलोमीटर की इस ट्रैकिंग में छात्रों को 5 घंटे लगे ट्रैकिंग के अंत में विद्यार्थियों को मोबाइल , लैपटॉप से दूर रहना तथा शारीरिक व्यायाम के महत्व के लिए शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

 

इन सब क्रियाकलापों को देखते हुए भारत सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली को फिट इंडिया का फ्लैग तथा लोगों व प्रशस्ति पत्र नवंबर माह में ऑनलाइन भेजा गया। इस पूरे आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकों ने पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग तेज, तारा घिल्डियाल ने दी देशव्यापी जनआंदोलन की चेतावनी