काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी: देह व्यापार में संलिप्त कई युवक-युवतियां हिरासत में, आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद।

काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी: देह व्यापार में संलिप्त कई युवक-युवतियां हिरासत में, आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

काशीपुर में आज रुद्रपुर से आई एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की टीम ने मुखबिर के द्वारा देह व्यापार की सूचना पर अचानक एक होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने आधा दर्जन के करीब दर्जन भर के करीब युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान टीम ने होटल से एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

 

 

आपको बताते चलें कि रुद्रपुर से ऊधम सिंह नगर जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी जीतो काम्बोज के नेतृत्व में टीम ने काशीपुर के आवास विकास मोड़ पर स्थित इंडियन होटल (पूर्व में मधुवन होटल) में देह व्यापार की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मुखबिर की सूचना पर अचानक छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

 

इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी जीतो काम्बोज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुखबिर से होटल में देह व्यापार की मिली सूचना पर उनके द्वारा एएचटीयू यूनिट की टीम और काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी की टीम के साथ संयुक्त रूप से इंडियन होटल में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

 

 

छापेमारी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में मौजूद एक युवक और युवती को पुलिस ने मौके से पकड़ा। वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और ग्राहकों से मिले पैसे भी बरामद हुए। इस दौरान होटल के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को रेस्क्यू कर पुरुष को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल के मैनेजर और संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

karki
inder