अल्मोड़ा उत्तराखंड जरा हटके

सचिव उत्तराखंड शासन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से करने के  दिये दिशा निर्देश ।

Spread the love

सचिव उत्तराखंड शासन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से करने के  दिये दिशा निर्देश ।

रोशनी पांडेय प्रधान संपादक

सचिव उत्तराखंड शासन विनोद कुमार सुमन ने आज जनपद अल्मोड़ा में आपदा न्यूनीकरण से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से करने के दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

 

सचिव विनोद कुमार सुमन ने सर्वप्रथम दुगाल खोला पहुंचकर सिंचाई विभाग के माध्यम से कराए जा रहे नगर के ड्रेनेज प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड अल्मोड़ा मोहन सिंह रावत ने बताया कि अल्मोड़ा नगर के बेहतर ड्रेनेज प्लान में प्रथम चरण में 39 नालों पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्र का होगा पुनर्विकास

 

 

तत्पश्चात उन्होंने एनटीडी में पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालय पहुंचकर एबीसी ( एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदय शंकर ने इस संबंध में सचिव विनोद कुमार सुमन जो विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, ईओ नगरपालिका भरत त्रिपाठी, तहसीलदार दलीप सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।