डॉ धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल अल्मोड़ा में एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया।
अल्मोड़ा जरा हटके

जनपद प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज बेस अस्पताल अल्मोड़ा में 12.5328 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया।

Spread the love

जनपद प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज बेस अस्पताल अल्मोड़ा में 12.5328 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

अल्मोड़ा, 25 जुलाई 2023 जनपद प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज बेस अस्पताल अल्मोड़ा में 12.5328 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया कि अब अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ वासियों को एमआरआई के लिए हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा — बाबा के दर्शन कर हुए भाव-विभोर, CM धामी व उत्तराखंड पुलिस की सराहना*

 

 

उन्होंने कहा कि लोगों को बड़ी रकम खर्च करके हल्द्वानी या देहरादून एमआरआई के लिए जाना पड़ता था, अब यहीं पर एमआरआई की सुविधा होने से लोगों की समय तथा पैसों की भी बचत हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले परिवारों के लिए यहां पर मुफ्त में एमआरआई की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सम्पादक रोशनी पाण्डेय ने सुप्रीम कोर्ट के वकील अंजनी कुमार मिश्रा से की मुलाकात, श्रम कानून समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

इस दौरान विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, जिलाधिकारी विनीत तोमर, प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा समेत अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मध्य पूर्व संकट के बीच उत्तराखंड में गैस-ईंधन आपूर्ति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने अफवाहों पर सख्ती के दिए निर्देश

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।