अलीगढ़ उत्तर प्रदेश क्राइम

तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर खड़े युवक को कुचला युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर खड़े युवक को कुचला युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप एक तेज गति मैक्स पिकअप ने पुलिस पीसीआर को टक्कर मारते हुए मार्ग पर खड़े कानपुर के युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मैक्स पिकअप व चालक को पीसीआर कर्मियों ने पीछा कर जेवर टोल प्लाजा से दबोच लिया।पुलिस ने मृतक के बड़े भाई जितेंद्र की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

जितेंद्र के अनुसार वह अपने छोटे भाई मनीष पुत्र श्रीबाबू उम्र 23 वर्ष निवासी नगरथा मंगलपुर थाना नगरथा मंगलपुर कानपुर व अपनी शादीशुदा बहन शीतल के साथ अपनी कार से समय लगभग 4 बजे अपने गांव से दिल्ली के लिए निकले थे। कार का पेट्रोल खत्म होने की वजह से कार टप्पल इंटरचेंज के समीप रुक गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमायूँ में देर रात सघन चेकिंग, IG रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस अलर्ट

 

 

उसी वक्त तेज गति मैक्स पिकअप ने पीसीआर गाड़ी को टक्कर मारते हुए कार के बाहर खड़े मनीष को रौंद दिया। उसे जेवर कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की तहरीर पर आरोपी चालक व गाड़ी को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक व उसका भाई दिल्ली के ओल्ड कोंडली गाजीपुर में रहकर किसी कंपनी में कार्यरत थे। मृतक का परिवार शव को लेकर अपने गांव चले गए

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*