गढ़वाल के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से रुड़की में
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
लैंसडौन। सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडौन की ओर से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित होगी।
इस भर्ती रैली में गढ़वाल क्षेत्र के पात्र अभ्यर्थी अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी एवं यूके) तथा अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों के लिए शामिल हो सकेंगे।
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे भर्ती से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए रैली में शामिल हों। यह भर्ती रैली क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा का अवसर प्रदान करेगी।






