नैनीताल घटना के बाद शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने पर मा0 उच्च न्यायालय ने की एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा व नैनीताल पुलिस की प्रशंसा*

 

 

*नैनीताल घटना के बाद शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने पर मा0 उच्च न्यायालय ने की एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा व नैनीताल पुलिस की प्रशंसा*

*मामले का स्वयं पर्यवेक्षण करने के दिये निर्देश*

मा0 उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा नैनीताल शहर में विगत दिनों घटित घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही हेतु *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल सहित नैनीताल पुलिस बल की पीठ थपथपाई है।*
*कहा कि श्री मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस* ने *बिना किसी बिलम्ब के* पूरे क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित किया और *कानून-व्यवस्था बनाए रखी।* पुलिस ने प्रभावित इलाकों में *फ्लैग मार्च निकालकर माहौल को शांत रखा।* उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जिससे परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

घटना की *निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच* के लिए क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी नैनीताल को स्वयं पर्यवेक्षण करते हुए जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिवस में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

मा0 उच्च न्यायालय की सराहना ने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया है। पुलिस हरसंभव प्रयासों से आमजनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

karki
inder