प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या बॉडी को बोरी में भरकर खेत में फेंका सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या बॉडी को बोरी में भरकर खेत में फेंका सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तालेपुर में बाजरा काटने गए किसान को एक बोरी मिली। खून बहता नजर आने पर पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे से युवक का शव बरामद किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

शिनाख्त करते हुए पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि युवक अपनी बहन के घर दो दिन पहले आया था।गांव में एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चलता था। सोमवार रात वह महिला के घर गया था, जहां प्रेमिका के पति से उसकी कहासुनी हुई। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि शव की शिनाख्त सागर कुमार यादव पुत्र सोनेशंकर निवासी किशनपुर की मड़ैया क्योटरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

तालेपुर में युवक की बहन रहती है। गांव में एक महिला से  का प्रेम प्रसंग चलता था। एक बार वह महिला को अपने साथ ले भी गया था। तब से प्रेमिका के पति व युवक के बीच रंजिश चल रही थी। सोमवार रात भी कहासुनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

 

 

 शराब के नशे में प्रेमिका के घर पहुंचा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। प्रेमिका के घर से हत्या में प्रयुक्त कुछ सामग्री भी बरामद कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

karki
inder