कोसी बैराज में युवक की डूबने से मौत।

कोसी बैराज में युवक की डूबने से मौत।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर, 17 अगस्त:
रामनगर के कोसी बैराज में रविवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से कॉलर आशीष ने थाना हाजा को दी। सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

इसके बाद पुलिस ने फायर स्टेशन और एसडीआरएफ से संपर्क किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुँची एसडीआरएफ टीम ने तलाश शुरू की और बैनियर रिट्रीट रिसोर्ट के पास कोसी नदी से युवक का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

 

 

मृतक की पहचान मदन (25 वर्ष), पुत्र भगवान दास, निवासी बम्बाघेर, रामनगर नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर सीएचसी रामनगर भेजा है।

karki
inder