उत्तर प्रदेश क्राइम मुरादाबाद

प्रेमी ने युवती को मिलने के लिए होटल में बुलाया, दुष्कर्म, कर बनाया अश्लील वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल।

Spread the love

प्रेमी ने युवती को मिलने के लिए होटल में बुलाया, दुष्कर्म, कर बनाया अश्लील वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने कमरे में मोबाइल छिपाकर रख दिया था। जिसमें अश्लील वीडियो रिकार्ड हो गया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

नागफनी के क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने कोतवाली में मझोला की एक बस्ती लाइन पार आरोपी चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी से एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात हो गई थी। तब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी और युवती के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसने कई बार अपने साथ बाहर घूमाने के लिए ले गया था। आरोपी ने 11 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के कमरे में पहुंचने से पहले ही आरोपी ने अपना मोबाइल ऐसी जगह छिपाकर रख दिया था। जहां दोनों की आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड हो सके। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे घर भेज दिया था। इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि उसके मोबाइल में वीडियो रिकार्ड है। अगर शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वीडियो वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

 

सीओ कोतवाली ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।