डबल इंजन भाजपा सरकार की नई आबकारी नीति उत्तराखंड की धर्म, संस्कृति,अस्मिता के लिए खतरनाक।

डबल इंजन भाजपा सरकार की नई आबकारी नीति उत्तराखंड की धर्म, संस्कृति,अस्मिता के लिए खतरनाक।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भाजपा -आरएसएस की धामी सरकार की नई आबकारी नीति को उत्तराखंड के धर्म, संस्कृति, अस्मिता के लिए खतरनाक बताते हुए वापस लेने की मांग की है।

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी के आवास पर संपन्न बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रदेश की भाजपा आरएसएस की धामी सरकार द्वारा नईआबकारी नीति के तहत घर में बार लाइसेंस की अनुमति प्रदान की है जिसके द्वारा वह 50 लीटर शराब एक समय घर में रख सकता है। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि धामी सरकार का यह निर्णय उत्तराखंड की धर्म ,संस्कृति, परिवार, अस्मिता के लिए खतरनाक साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने मुख्यमंत्री धामी से इस नई आबकारी नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, प्राकृतिक संसाधनों की लूट, शिक्षा स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति है जिसके कारण आम जनता परेशान है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गरजा बुलडोजर! रानीखेत रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का महाएक्शन, मचा हड़कंप

 

पार्टी ने भाजपा पर सामाजिक सौहार्द खराब करने के लिए नफरत का माहौल बनाने, अतिक्रमण के नाम पर लोगों के घर एवं रोजगार छीनने का आरोप लगाया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। बैठक में अध्यक्ष पीसी तिवारी, प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल, सचिव दीवान सिंह खनी मनमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।