सियासत उत्तराखंड उधम सिंह नगर रूद्रपुर

कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने वार्ड नंबर 13 में मोहम्मद दानिश को पार्टी का वार्ड अध्यक्ष  नियुक्त किया

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने वार्ड नंबर 13 में मोहम्मद दानिश को पार्टी का वार्ड अध्यक्ष  नियुक्त किया

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बाद वार्ड नं- 13 में मो- दानिश को पार्टी का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया है। वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष मो- दानिश को मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने मो- दानिश का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। जनता भाजपा को आगामी चुनावों में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो जायेगी। भाजपा अब तक जनता से सिर्फ खोखले दावे कर करती आ रही है। जनता भाजपा की इस नीति को समझ चुकी है। पूरे प्रदेश में जनता का रूझान कांग्रेस की ओर है आगामी निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहरायेगा।  गावा ने वार्ड वासियों से आगामी चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने का आहवान भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजनमानस में कानून एवं सुरक्षा को प्रबल बनाए रखने का दिया संदेश*

 

 

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा मो- दानिश जमीन से जुड़े हुए कांग्रेस कार्यकर्ता हैं उनके वार्ड अध्यक्ष बनने से वार्ड मे ंपार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहरायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। महानगर में लगभग सभी वार्डों में कमेटियों का गठन हो चुका है जल्द ही इसकी सूची प्रदेश हाईकमान को भेज दी जायेगी। उन्होनें कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। विकास के दावे हवाई साबित हो रहे हैं धरातल पर विकासके दावे खोखले साबित हो रहे हैं। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार के साथ ही नगर निगम में भी भाजपा का शासन हर मोर्चे पर विपुल् है। शहर की मलिन बस्तियों में लोग बद से बदतर हालत में जीवन जी रहे हैं। सड़कों का बुरा हाल है। नाले नालियों और सड़कों में पानी जमा होने से डेंगू और अन्य बिमारियां पनप रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार की नाकामियों को आम जनता के बीच उजागर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री

 

 शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी पूरे प्रदेश में जयंती सप्ताह मना रही है। जो 25 सितम्बर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिसके अंतर्गत वार्ड, ग्राम, ब्लाक, नगर स्तर पर कार्यक्रम होंगे। पूरे सप्ताह तक अलग अलग स्थानों पर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मनन और मंथन किया जाएगा और गांधी जी के संदेश और विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पूरे सप्ताह चलने वाले इन कार्यक्रमों का समापन 2 अक्टूबर को गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति के समक्ष विशाल सभा के साथ होगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर रामनगर में चला कानून का डंडा।

 

 

इस अवसर पर महामंत्री बाबु विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष सतीश कुमार, महामंत्री अर्जुन विश्वास, युवा नेता योगेश चौहान, पार्षद अबरार ,नगर सचिव शुभम रस्तोगी, पार्षद वार्ड नम्बर 13 मो अशफाक अंसारी,नगर उपाध्यक्ष इकरार अहमद,अमन जोहरी, पूर्व पार्षद उमर अली वार्ड अध्यक्ष दानिश अंसारी, वार्ड उपाध्यक्ष मो अजीज, वार्ड महामंत्री बबलू अंसारी, वार्ड कोषाध्यक्ष, हाफिज, मोनिष, वार्ड सचिव मो हसन, कांग्रेस नेता अजीज ऽां, अरशद ऽां, इरफान अली, डॉक्टर शाहिद राजा, बाबू अहमद मंसूरी, इशरत अली, नसीम कुरेशी,सकूल नबी, इदरीस अंसारी, वकील अहमद ,इम्तियाज बसीद, इकरार नबी ,अकील मियां, शमसेर अंसारी, कामलेश गुप्ता, अब्दुल सामी, सलमान मंसूरी आदि ऽेड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।