मुरादाबाद उत्तर प्रदेश क्राइम

 ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काली बताकर घर से निकाला पुलिस ने  पति के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज ।

Spread the love

 ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काली बताकर घर से निकाला पुलिस ने  पति के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज ।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मंझोला थाना इलाके के न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी लल्लू सिंह ने अपनी बेटी सुष्मिता की शादी 11 मई 2023 को पाकबड़ा थाना इलाके के समाथल गांव निवासी राजीव कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन को ताने मारने शुरू कर दिए।

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कहता थे कि ये काली कलोटी हमारे ही नसीब में रखी थी। आए दिन काली-काली बोलकर ताने मारने लगे। उसके बाद घरेलू कार्यों में कमियां निकालनी शुरू कर दी। पति राजीव कुमार गंदी गंदी गालियां और मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि तू हमारा घर छोड़कर चली जा वरना तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। 13 सितम्बर को सुष्मिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने हाथापाई कर चाकू से लहूलुहान कर घर से निकाल दिया।

विवाहिता ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। विवाहिता ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति राजीव कुमार, जेठ मुकेश कुमार, ससुर लखपत सिंह, सास लोंगवती, ननद बबीता और देवर सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।