तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को मारी टक्कर हादसे में दोनों की हुई मौत।

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को मारी टक्कर हादसे में दोनों की हुई मौत।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हरियाणा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी जिले में बणीपुर चौक के पास एक खतरनाक ट्रक हादसे की खबर है, जिसमें दो महिलाएं शिकार हुई हैं। हादसे के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप एक महिला मौके पर ही जीवन खो बैठी, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित उपाय किए और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

मृतक महिला की पहचान और घायल महिला की स्थिति की जांच जारी है।

यूपी के छिदामी निवासी दिनेश कुमार, लडवापुरा निवासी महिला मनोज देवी व मसोनी निवासी रिंकू देवी तीनों दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पार कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मनोज व रिंकू को टक्कर मार दी, जबकि दिनेश ने छलांग लगाकर खुद को बचा लिया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

रिंकू को बावल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीरावस्था में रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी में उपचार के दौरान दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

karki
inder